स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 18 मार्च 2026।
नगर निगम शाहजहाँपुर द्वारा स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। माननीया महापौर एवं नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र के मार्गदर्शन में सहयोगी संस्था एकत्व वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रायन इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का भ्रमण कराया गया।
इस दौरान विद्यार्थियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के अंतर्गत कचरे के पृथक्करण, पुनर्चक्रण तथा सूखे और गीले कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। भ्रमण के दौरान बच्चों ने देखा कि घरों एवं बाजारों से एकत्रित कचरे को विभिन्न श्रेणियों में विभाजित कर पुनः उपयोग योग्य बनाया जाता है।
इस व्यावहारिक अनुभव से विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ना है, ताकि वे स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर शहर के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकें। भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments