Breaking News

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर। जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शस्त्र रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मदनापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना मदनापुर पुलिस व डायल 112 की संयुक्त टीम ने एक अभियुक्त को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक मदनापुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को दिनांक 05 मार्च 2026 को PRV 7998 पर प्राप्त सूचना के माध्यम से ग्राम पाल गौटिया थाना मदनापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति के पास अवैध शस्त्र होने की जानकारी मिली।

सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना मदनापुर पुलिस व डायल 112 की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और ग्राम पाल गौटिया निवासी राजकुमार पुत्र दयाराम (उम्र करीब 45 वर्ष) को एक अदद देशी तमंचा 315 बोर तथा तीन अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी दिनांक 05 मार्च 2026 को समय लगभग 16:49 बजे ग्राम पाल गौटिया से की गई।

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना मदनापुर में मु0अ0सं0 37/26 धारा 3/25 आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

अभियुक्त की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक मोहित अधाना, उपनिरीक्षक वीरेन्द्र सिंह (डायल 112), कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल बालेश्वर तथा कांस्टेबल वीर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments