Breaking News

काकोरी के दुर्गागंज में वैन में गैस भरते समय लगी आग, वाहन जलकर खाक

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। काकोरी थाना क्षेत्र के दुर्गागंज के पास एक प्लॉटिंग साइट पर मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। वैन में गैस भरते समय अचानक आग लग गई, जिससे देखते ही देखते पूरा वाहन जलकर खाक हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments