नाका क्षेत्र में मीटर में लगी आग, बड़ा हादसा टला

 

जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️

लखनऊ। नाका थाना क्षेत्र के सराय फाटक स्थित पंजाबी मोहल्ला में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गुलाटी पिपल वाले की कमर्शियल दुकानों के पीछे लगे बिजली मीटर में अचानक आग लग गई।

बताया जा रहा है कि दुकानों के पीछे आधा दर्जन से अधिक एसी एक साथ लगे होने के कारण अत्यधिक लोड और गर्मी से यह हादसा हुआ। आग लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए।

स्थानीय लोगों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और संबंधित विभाग को सूचना दी। समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि मौके पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में बड़ी संख्या में लगे एसी की गर्म हवा गलियों में निकलती है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से इस संबंध में उचित व्यवस्था किए जाने की मांग की जा रही है।

Previous Post Next Post