Breaking News

सकरन में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत पंपिंग सेट वितरण कार्यक्रम आयोजित

 

ब्यूरो रिपोर्ट: सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️

बिसवां (सीतापुर) – मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के तहत सकरन विकास खण्ड में वर्ष 2025-26 के लाभार्थी किसानों को डीजल पंप सेट वितरित किए गए। रविवार को यह वितरण कार्यक्रम जहांगीराबाद के निकट केवानी नदी के तट पर स्थित श्री राधा कृष्ण आश्रम में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में सेवता विधायक ज्ञान तिवारी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्ण कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से 17 ग्राम सभाओं के 34 किसानों को पंपिंग सेट प्रदान किए। जे०ई०एम०आई० हेमन्त कुमार ने बताया कि यह वितरण चयनित उथले नलकूप के लिए किया गया।

विधायक ज्ञान तिवारी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा प्रदान किए गए पंपिंग सेट का सही उपयोग तभी होगा जब किसान इसे निर्धारित कार्य में लगाएंगे। उन्होंने अन्नदाताओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया।

कार्यक्रम में बी०टी० ज्ञानेन्द्र सिंह, प्रधान प्रतिनिधि पूंजी खेरा संजय कुमार वर्मा, प्रधान प्रतिनिधि धामी सरांय शिवराम, मण्डल अध्यक्ष भाजपा रामू चौरसिया और सरदार सुरेन्द्र सिंह टेड़वाकलां सहित भारी संख्या में किसान और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments