ब्यूरो रिपोर्ट: राज बहादुर, लखनऊ ✍️
लखनऊ के काकोरी कोतवाली क्षेत्र से 26 वर्षीय विवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है।
घूरघूरी तालाब चौकी क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता 27 फरवरी 2026 को महत्वा मोड़ स्थित मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के लिए घर से निकली थी। काफी समय बीत जाने के बावजूद वह वापस नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
परिजन मामले को संदिग्ध बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
संपर्क नंबर (सूचना देने हेतु)
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को संबंधित महिला के बारे में कोई जानकारी मिले तो उपरोक्त नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। महिला की सुरक्षित बरामदगी के प्रयास लगातार जारी हैं।
0 Comments