ब्यूरो रिपोर्ट शौकत गाज़ी, लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का कहर लगातार जारी है। आए दिन इसके कारण हादसे सामने आ रहे हैं। ताजा मामला हुसैनगंज थाना क्षेत्र का है, जहां चाइनीज मांझे की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार रामखेलावन और प्रणब यादव नाम के व्यक्ति चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए, जिससे एक का गला और दूसरे की नाक कट गई। गनीमत रही कि दोनों की जान बाल-बाल बच गई।
घटना के बाद दोनों घायलों को तुरंत उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई है। शहर में प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल को लेकर एक बार फिर लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।
प्रदेश सरकार द्वारा चाइनीज मांझे पर सख्ती के निर्देश दिए गए हैं और लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट भी इसके खिलाफ अभियान चला रहा है। इसके बावजूद लगातार सामने आ रही घटनाएं प्रशासन के सामने चुनौती बनी हुई हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments