ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली, लखनऊ ✍️
लखनऊ। दुबग्गा थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक सूरज गौतम की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सूरज गौतम पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सिद्धांत कुमार, रंजना और शिप्रा तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
यह कार्रवाई थाना दुबग्गा के प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments