रिपोर्ट: ब्यूरो रिज़वान अली, लखनऊ
लखनऊ। रमजान के पवित्र माह में जुमे की नमाज़ को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। इसी क्रम में डीसीपी वेस्ट द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, प्रभारी निरीक्षक चौक, चौकी प्रभारियों तथा आरआरएफ टीम के साथ आशिफी मस्जिद पर मौजूद रहकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने शिया समुदाय की जुमे की नमाज़ को सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए मस्जिद परिसर और आसपास के क्षेत्रों में विशेष सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए। नमाज़ के दौरान पुलिस बल मुस्तैद रहा और पूरे क्षेत्र में शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी की गई।
पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की कि रमजान के इस पवित्र माह में आपसी भाईचारे और शांति के साथ धार्मिक गतिविधियों को संपन्न करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments