रिपोर्ट: ब्यूरो राजन भारती, लखनऊ
लखनऊ। सरोजिनी नगर के विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा शुक्रवार 6 मार्च को अपने निजी आवास आशियाना में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, समर्थक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक राजेश्वर सिंह ने सभी आगंतुकों और कार्यकर्ताओं को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लोगों को आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।
समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने भी एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की बधाई दी और उत्साह के साथ रंगों के इस पर्व का आनंद लिया। कार्यक्रम का माहौल पूरी तरह से होली के रंगों और आपसी सौहार्द से सराबोर नजर आया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments