स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडरों की किसी भी प्रकार की कमी नहीं है और सभी गैस एजेंसियों पर पर्याप्त मात्रा में स्टॉक उपलब्ध है। जिला पूर्ति अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और नियमानुसार गैस की ऑनलाइन बुकिंग कर रिफिल प्राप्त करें।
बताया गया कि पहले उपभोक्ताओं को एक वित्तीय वर्ष में 15 गैस रिफिल बुकिंग की अनुमति थी, जिसे वे वर्ष में कभी भी ले सकते थे। वर्तमान में शहरी क्षेत्रों में पिछली बुकिंग के 25 दिन बाद तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद ही नई गैस बुकिंग की अनुमति दी गई है। इसके बावजूद उपभोक्ता पूरे वित्तीय वर्ष में पहले की तरह निर्धारित संख्या में गैस सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।
जनपद में आज इण्डेन गैस एजेंसियों पर 5000 उपभोक्ताओं ने बुकिंग कराई, जिनमें से 5000 उपभोक्ताओं को गैस रिफिल की डिलीवरी दी गई। बीपीसी कंपनी की गैस एजेंसियों पर 4000 उपभोक्ताओं ने बुकिंग कराई, जिनमें से 3700 को गैस रिफिल वितरित की गई। वहीं एचपी गैस कंपनी के 1122 उपभोक्ताओं ने बुकिंग कराई और 2322 उपभोक्ताओं को गैस रिफिल की डिलीवरी दी गई। इस प्रकार आज जनपद में कुल 10,122 उपभोक्ताओं द्वारा गैस रिफिल के लिए बुकिंग कराई गई तथा 11,000 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई।
गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और अनधिकृत बिक्री पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसील और नगर स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो लगातार निगरानी कर रही हैं। यदि कोई व्यक्ति गैस की कालाबाजारी या अवैध बिक्री में संलिप्त पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा गैस बुकिंग और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए जिलाधिकारी द्वारा कंट्रोल रूम की स्थापना भी की गई है, जहां से गैस के स्टॉक और आपूर्ति की नियमित निगरानी की जा रही है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रत्येक गैस एजेंसी पर पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
जनपद में संचालित गैस एजेंसियों के बिक्री प्रबंधकों के संपर्क नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं, ताकि उपभोक्ता किसी भी समस्या की स्थिति में सीधे संपर्क कर सकें। इण्डेन गैस के बिक्री प्रबंधक अमित कुमार (मोबाइल: 7388880580), एचपी गैस के बिक्री प्रबंधक सौरभ शुक्ला (मोबाइल: 8655436282) तथा बीपीसी गैस के बिक्री प्रबंधक सुदीप कुमार (मोबाइल: 8949987830) से संपर्क किया जा सकता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments