नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लोकार्पण को तैयार, ‘नया उत्तर प्रदेश’ को मिलेगी नई उड़ान

 

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

उत्तर प्रदेश। प्रदेश के विकास को नई गति देने वाला देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब लोकार्पण के लिए तैयार है।

यह महत्वाकांक्षी परियोजना ‘नया उत्तर प्रदेश’ के विजन को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। एयरपोर्ट के शुरू होने से न केवल हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि प्रदेश में निवेश, उद्योग और रोजगार के नए अवसर भी तेजी से बढ़ेंगे।

विशेषज्ञों के अनुसार, यह एयरपोर्ट देश-विदेश के यात्रियों और निवेशकों के लिए उत्तर प्रदेश को एक प्रमुख गंतव्य के रूप में स्थापित करेगा। साथ ही, क्षेत्रीय विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

सरकार का मानना है कि इस परियोजना के माध्यम से प्रदेश ‘विकास के रनवे’ पर नई उड़ान भरते हुए आर्थिक प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।

Previous Post Next Post