दुबग्गा में सड़क बनी खतरा! यूनिटी डिग्री कॉलेज के पास बीच सड़क पर गहरा गड्ढा, हादसे का बना कारण

ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️ 

लखनऊ के दुबग्गा क्षेत्र में यूनिटी डिग्री कॉलेज के पास सड़क की बदहाल स्थिति लोगों के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। सड़क के बीचों-बीच गहरा गड्ढा हो जाने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक यह गड्ढा काफी समय से मौजूद है, लेकिन अभी तक इसे ठीक नहीं कराया गया। गड्ढे में कचरा और मलबा भरा हुआ है, जिससे दूर से देखने पर यह साफ नजर भी नहीं आता और वाहन चालक अचानक इसके पास पहुंच जाते हैं।

इस रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में बाइक, कार और अन्य वाहन गुजरते हैं। खासकर रात के समय यह गड्ढा और ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस गड्ढे की मरम्मत कराई जाए, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

फिलहाल सवाल यह है कि जिम्मेदार विभाग कब तक इस खतरे को नजरअंदाज करता रहेगा?

Previous Post Next Post