ब्यूरो चीफ शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️
बहराइच। लोक निर्माण विभाग द्वारा विशेश्वरगंज क्षेत्र में पहुंचकट्टा से गुरचाही संपर्क मार्ग का निर्माण कराया गया था, लेकिन सड़क की गुणवत्ता को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के मात्र पांच महीने बाद ही सड़क कई स्थानों पर उखड़ने लगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता मानकों की अनदेखी की गई, जिसके कारण इतनी जल्दी सड़क खराब हो गई। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इस मामले को लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीणों ने सड़क की खराब गुणवत्ता की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराते हुए संबंधित अधिकारियों से जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments