Breaking News

शाहजहाँपुर: थाना बण्डा पुलिस ने अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक को किया गिरफ्तार

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 19 मार्च 2026।

जनपद शाहजहाँपुर के थाना बण्डा पुलिस को अवैध शस्त्र के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बण्डा पुलिस टीम गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर 18 मार्च 2026 को ग्राम धर्मापुर से करीब 100 मीटर पहले कच्चे रास्ते पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अरुण पुत्र सोनपाल (उम्र करीब 20 वर्ष), निवासी ग्राम पसियापुर, थाना बण्डा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से एक 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

इस संबंध में थाना बण्डा पर मु0अ0सं0 114/2026 धारा 9/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अभियुक्त के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय, उपनिरीक्षक आशा रानी, हेड कांस्टेबल रोहित कुमार और कांस्टेबल बाबूराम की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments