Breaking News

सिधौली ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी का औचक निरीक्षण, सफाई व्यवस्था देख जताई संतुष्टि


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर।

सिधौली ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी ओम प्रकाश ने ग्राम पंचायत भटपुरा रसूलपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव में चल रही सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया।

खंड विकास अधिकारी ने ग्राम सचिवालय पहुंचकर ग्राम पंचायत सहायक अनुज मिश्रा से विकास कार्यों की जानकारी ली तथा अभिलेखों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान गांव में तैनात सभी पांचों सफाई कर्मचारी अपने-अपने कार्य में लगे हुए मिले।

ग्राम प्रधान अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि ग्राम में कुल 56 रास्ते हैं, जिनके लिए सफाई का रोस्टर चार्ट तैयार किया गया है और उसी के अनुसार प्रतिदिन नियमित रूप से सफाई कार्य कराया जाता है।

ग्राम में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था देखकर खंड विकास अधिकारी ने सफाई कर्मचारियों की सराहना की और ग्राम प्रधान द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की भी प्रशंसा की।

Post a Comment

0 Comments