स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। रंगों और उमंगों के पावन पर्व होली का उत्साह पूरे जनपद में देखने को मिला। इसी क्रम में जनपद के जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने भी अपने आवास पर पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ होली का पर्व मनाया।
जिलाधिकारी श्री धर्मेंद्र प्रताप सिंह और उनकी पत्नी डॉ. एकता सिंह ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों ने प्रेम और आत्मीयता के साथ होली के रंगों का आनंद लिया।
होली के इस अवसर पर जिलाधिकारी आवास का वातावरण रंगों से सराबोर दिखाई दिया। उड़ते गुलाल और खुशियों के माहौल के बीच पूरा परिसर गुलाबी रंग की छटा से रंगा नजर आया, जिससे वहां मौजूद लोगों के बीच उत्साह और उमंग का माहौल बन गया।
सादगी और आत्मीयता के साथ मनाई गई यह होली जनपदवासियों के लिए आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का संदेश देती नजर आई।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments