स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
योगी आदित्यनाथ ने जनसेवा और अंत्योदय के संकल्प के साथ आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित “जनता दर्शन” कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी शिकायतें और समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक जनसमस्या का त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और हर शिकायत का समयबद्ध निस्तारण किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री सीधे आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक कदम उठा रहे हैं, जिससे प्रदेश में सुशासन और जनकल्याण की भावना को और मजबूती मिल रही है।
#JantaDarshanUP
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments