अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शाहजहांपुर में भव्य कार्यक्रम आयोजित, नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र व उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहांपुर, 08 मार्च। International Women's Day के अवसर पर जनपद Shahjahanpur में विकास भवन सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान Yogi Adityanath द्वारा लखनऊ में आयोजित पिंक रोजगार महाकुंभ 2026 कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी देखा गया।

मुख्यमंत्री द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 5,000 से अधिक महिलाओं को रोजगार के ऑफर, रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म रोजगार संगम पोर्टल के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग, 94 नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण, उत्कृष्ट महिला कार्मिकों और मेधावी बालिकाओं का सम्मान, नारी शक्ति अवॉर्ड, Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana की लाभार्थी बालिकाओं को चेक वितरण, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम, आत्ममंथन एवं सारथी पत्रिकाओं का विमोचन तथा ₹3,849 लाख की धनराशि का डीबीटी अंतरण किया गया।

जनपद में इस कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव मिश्रा तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी अरविन्द रास्तोगी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान 100 दिवसीय राष्ट्रीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए शाहजहांपुर को प्रदेश के टॉप-10 जिलों में चौथा स्थान प्राप्त होने की उपलब्धि साझा की गई। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभा मिश्रा (परामर्शदाता), सुप्रिया अवस्थी (सामाजिक कार्यकर्ता), अवनीश कुमार (आउटरीच वर्कर), ज्ञान स्वरूप (सुपरवाइजर), सुधीर कुमार (सुपरवाइजर) और दिवाकर मिश्रा (केस वर्कर) को जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं वन स्टॉप सेंटर की उपनिरीक्षक कनक लता को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही बाल विकास पुष्टाहार विभाग की नवनियुक्त मुख्य सेविकाएं कोमल वर्मा, किरण देवी और शशिलता गौतम को जिलाधिकारी ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

कार्यक्रम के दौरान कन्या जन्मोत्सव भी मनाया गया, जिसमें एलिजा फातिमा, अन्वी सक्सेना, अमीषा वर्मा, तहूर फातिमा, फातिमा ऐनी, हूरैन, संवी पांडे, जन्नत फातिमा, जैना फातिमा, राधिका गुप्ता, अनिका, सुहानी वर्मा, शगूफी, साहिबा, तनिष्का सक्सेना, जामिया और सुमैरा फातिमा को हिमालय की बेबी किट देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं की सुरक्षा और नारी सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा, खेल, विज्ञान, प्रशासन और तकनीक जैसे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं।

इस अवसर पर प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर नमिता यादव, विनय शर्मा सहित महिला कल्याण विभाग और बाल विकास पुष्टाहार विभाग की टीम मौजूद रही।

Previous Post Next Post