ईद को लेकर मौजमपुर इमामबाड़ा में शांति समिति की बैठक, पुलिस ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 19 मार्च 2026।

आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना तिलहर क्षेत्र के मौजमपुर स्थित इमामबाड़ा में पुलिस प्रशासन द्वारा बैठक आयोजित की गई।

यह बैठक पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के नेतृत्व में सम्पन्न हुई, जिसमें स्थानीय आयोजकों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान अधिकारियों ने सभी उपस्थित लोगों से संवाद स्थापित करते हुए आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाए।

अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दी जाए, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इस अवसर पर स्थानीय पुलिस बल एवं संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post