ब्यूरो रिपोर्ट: राज बहादुर, लखनऊ ✍️
लखनऊ (सरोजिनी नगर)। सरोजिनी नगर द्वितीय वार्ड के अंतर्गत बदाली खेड़ा स्थित राजा मोंटेसरी स्कूल में रविवार शाम भाजपा मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष के.के. श्रीवास्तव ने की, जिसमें मंडल पदाधिकारियों, सेक्टर संयोजकों और बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया।
बैठक का आयोजन सेक्टर संयोजक आलोक श्रीवास्तव के आग्रह पर किया गया, जिसमें संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और बूथ स्तर पर पार्टी को सशक्त बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस दौरान बूथ अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने बताया कि बैठक का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को एकजुट कर संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी बनाना है। मंडल अध्यक्ष ने डॉ. राजेश्वर सिंह द्वारा कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। साथ ही सभी उपस्थित लोगों का परिचय लेकर एक सूची तैयार की गई, जिससे भविष्य में संगठनात्मक कार्यों को गति दी जा सके।
बैठक में नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा पर भी चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर माह के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम को अवश्य सुनें, जिससे राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूती मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान मंडल अध्यक्ष का पटका पहनाकर स्वागत किया गया, वहीं संतोष त्रिपाठी द्वारा राधा-कृष्ण की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया। स्थानीय लोगों ने इस प्रकार की बैठक को पहली बार आयोजित किए जाने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे सराहनीय पहल बताया।
बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने राजनाथ सिंह, डॉ. राजेश्वर सिंह तथा अन्य पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में क्षेत्र में उनके आगमन की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर अपार दीवान, अतुल श्रीवास्तव, विनय वर्मा, पुष्पा गुप्ता, अरविंद कुमार, श्याम मोहन शर्मा, फूलचंद गौतम, अभय सिंह, धर्मेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments