स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
Lucknow। राजधानी लखनऊ में आयोजित ग्रीन कॉरिडोर परियोजना के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में Rajnath Singh और Yogi Adityanath शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री ने परियोजना से जुड़े कार्मिकों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया और उनके कार्य की सराहना की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और उभरती तकनीकों के साथ लखनऊ एक प्रमुख विकास केंद्र के रूप में तेजी से विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रीन कॉरिडोर परियोजना शहर में स्मार्ट मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ-साथ हरित विकास और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर Lucknow Development Authority और School of Planning and Architecture के बीच एमओयू (MoU) का आदान-प्रदान भी किया गया, जिससे शहरी विकास की योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू करने में सहयोग मिलेगा।
कार्यक्रम में कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और परियोजना से जुड़े अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
#NayeBharatKaNayaUP
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments