शाहजहाँपुर, 30 मार्च 2026। जनपद में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुदृढ़ करने के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत थाना सिंधौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
शिकायत मिलने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए मिशन शक्ति टीम ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, थाना सिंधौली क्षेत्र के ग्राम पैना बुजुर्ग निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री, जो प्रत्येक सोमवार को बाबा त्रिलोकीनाथ मंदिर के पास खिलौने की दुकान लगाती है, के साथ गांव के ही आदित्य सिंह द्वारा अशोभनीय इशारे किए जा रहे थे।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए मिशन शक्ति टीम ने आरोपी आदित्य सिंह (21 वर्ष) को बाबा त्रिलोकीनाथ मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 296(B) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक योगेश कुमार, उपनिरीक्षक आजाद यादव, हेड कांस्टेबल होशियार सिंह, कांस्टेबल गौरव चौधरी एवं महिला कांस्टेबल साधना शामिल रहीं।
इस कार्रवाई को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा के प्रति पुलिस की तत्परता और प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।
लखनऊ
0 Comments