शाहजहाँपुर, 30 मार्च 2026। आगामी त्योहारों को लेकर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक द्वारा हनुमत धाम परिसर में पैदल गश्त कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
जानकारी के अनुसार, थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत हनुमत धाम में क्षेत्राधिकारी नगर एवं पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर निरीक्षण किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। साथ ही भीड़-भाड़ वाले स्थानों, पार्किंग स्थलों और प्रवेश-निकास मार्गों पर विशेष निगरानी रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की सघन जांच करने के निर्देश दिए गए।
यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसके अलावा स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं से संवाद कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।
महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एंटी रोमियो टीम और पुलिस बल को विशेष रूप से सक्रिय रहने के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह के गश्त और चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहांपुर
0 Comments