ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। नाका थाना क्षेत्र में खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों से अवैध वसूली करने वाले एक शातिर ठग का पुलिस ने पर्दाफाश किया है।
डीसीपी पश्चिम के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए थाना नाका पुलिस टीम ने त्वरित कदम उठाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अभिनव कुमार वर्मा ने मामले का संज्ञान लेते हुए टीम के साथ सक्रियता दिखाई और आरोपी को दबोचकर जेल भेज दिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अर्जुन कुमार पुत्र ज्ञान चन्द्र रावत निवासी हुसैनगंज, लखनऊ के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर लोगों को झांसे में लेता था और उनसे अवैध वसूली करता था।
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की भी अहम भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से आरोपी को समय रहते पकड़ लिया गया।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है और उससे जुड़े अन्य मामलों के खुलासे की भी संभावना है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments