ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ। आउटर रिंग रोड पर शनिवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को प्राप्त हुई, जिसके बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकौली निवासी अरुण लोधी (27), रोहन लोधी (25) पुत्र उशन पाल लोधी तथा विशाल लोधी (26) पुत्र स्वर्गीय हरदेव लोधी बाइक से सिटी मॉल खटोला स्थित अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक (संख्या NL 01 AH 2780) ने उनकी बाइक (UP32 NK 5020) को टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से तुरंत एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को टी. एस. मिश्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है और वे अस्पताल पहुंच चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार, मौके पर कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments