Breaking News

बहराइच में नए एसपी का सख्त संदेश, अपराध पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू

 

ब्यूरो चीफ शास्त्र तिवारी बहराइच ✍️

बहराइच। जनपद में नवागंतुक पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने पुलिस लाइन में पत्रकारों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया।

बैठक में जिले के विभिन्न समाचार पत्रों और टीवी चैनलों के ब्यूरो चीफ, संपादक एवं पत्रकारों ने भाग लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी पत्रकारों से क्रमवार परिचय प्राप्त किया और स्वयं भी अपने कार्यदृष्टिकोण से अवगत कराया।

पत्रकारों ने जिले की वर्तमान कानून-व्यवस्था, अपराध की चुनौतियों और जनसमस्याओं को विस्तार से रखा, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने स्पष्ट कहा कि बहराइच में अपराध के प्रति “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए नियमित समीक्षा, सख्त निगरानी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक के दौरान पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया, ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान प्रभावी ढंग से हो सके और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।

Post a Comment

0 Comments