चौक पुलिस की कार्रवाई, चार शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

 

ब्यूरो रिपोर्ट अमन कुमार लखनऊ ✍️

लखनऊ। थाना चौक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले में चार शातिर चोरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्तों में मोहम्मद शाद पुत्र वकील अहमद निवासी सयालामऊ थाना मलिहाबाद (उम्र 21 वर्ष), सावेज पुत्र अब्दुल जाहिद निवासी रज्जबगंज थाना ठाकुरगंज (उम्र 21 वर्ष), जीशान पुत्र मोहम्मद असलम निवासी तकिया इंदौर थाना रहीमाबाद (उम्र 24 वर्ष) तथा सलमान पुत्र मोहम्मद यामीन निवासी न्यू हैदरगंज थाना ठाकुरगंज (उम्र 22 वर्ष) शामिल हैं।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से करीब 10,39,070 रुपये मूल्य के चार मोबाइल फोन, एक महिंद्रा थार (UP32 PC 7700) और एक अपाचे मोटरसाइकिल (UP32 FL 5932) बरामद की है।

पुलिस के अनुसार सभी अभियुक्त चोरी की घटनाओं में लिप्त थे। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

चौक पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

Previous Post Next Post