स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहांपुर।
महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत नगर क्षेत्र में पुलिस द्वारा पैदल गश्त एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दिनांक 22 मार्च 2026 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पर्यवेक्षण तथा अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी अपराध के नेतृत्व में यह गश्त निकाली गई। इसमें क्षेत्राधिकारी तिलहर, क्षेत्राधिकारी नगर एवं महिला पुलिसकर्मियों सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
गश्त थाना कोतवाली, सदर बाजार एवं महिला थाना क्षेत्रों से होते हुए पर संपन्न हुई। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों, बाजारों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर आमजन तक महिला सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया।
पुलिस अधिकारियों ने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को 1090, 112, 181 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
अधिकारियों ने बताया कि जनपद में महिला सुरक्षा के लिए लगातार पेट्रोलिंग, एंटी रोमियो स्क्वॉड की सक्रियता एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। साथ ही स्कूल, कॉलेज एवं सार्वजनिक स्थलों पर नियमित रूप से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस गश्त के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि जनपद पुलिस महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments