स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
:शाहजहांपुर।
जनपद शाहजहांपुर के विकास खंड भावलखेड़ा अंतर्गत ग्राम दाउदपुर उर्फ मुरादगांव स्थित के निर्माण कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन कार्यक्रम रविवार को भव्य रूप से सम्पन्न हुआ।
करीब 2467.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस विद्यालय का शिलान्यास उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री ने किया। यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री की प्रेरणा से आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सांसद , जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, ब्लॉक प्रमुख भावलखेड़ा राजाराम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव एवं अजय प्रताप यादव, ग्राम प्रधान प्रेम कुमार सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
बताया गया कि मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय का निर्माण कार्य उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट्स कॉरपोरेशन लिमिटेड (इकाई-06, बरेली) द्वारा कराया जाएगा। इस विद्यालय के निर्माण से क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में सुधार होगा तथा बच्चों को आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।
कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ तथा उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने इस योजना को शिक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments