ब्यूरो चीफ शास्त्र तिवारी, बहराइच ✍️
बहराइच। जनपद में गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अब सामान्य गैस कनेक्शन धारकों को सिलेंडर बुक कराने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। नई व्यवस्था के तहत सामान्य कनेक्शन पर अब मात्र 25 दिन बाद ही गैस बुकिंग की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी।
वहीं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले उपभोक्ताओं के लिए यह अवधि 45 दिन निर्धारित की गई है। इस निर्णय से हजारों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है, जो पहले अधिक समय तक इंतजार करने को मजबूर थे।
विकास गैस एजेंसी पयागपुर के प्रोपराइटर महिपाल सिंह से मिली जानकारी के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं के 25 दिन पूरे हो चुके हैं, वे तुरंत अपनी गैस बुकिंग करा सकते हैं और समय पर सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। इससे घरेलू कार्यों में आने वाली परेशानियों में भी कमी आएगी।
उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय सीमा के अनुसार ही गैस बुकिंग कराएं, जिससे सभी को समय पर गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments