अवैध तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। जनपद के Banda Police Station, Shahjahanpur पुलिस ने अभियान के दौरान एक आरोपी को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पुवायां के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक बण्डा के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी और अवैध शराब व शस्त्र की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बण्डा पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली।

पुलिस टीम ने 06 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुंवरपुर रत्ती की ओर से आरोपी निरंजन पुत्र राम सनेही (उम्र करीब 40 वर्ष) निवासी ग्राम कुंवरपुर रत्ती, थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर को रात 9:14 बजे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा 12 बोर और एक जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ।

इस संबंध में थाना बण्डा में मु0अ0सं0 096/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार राय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक विनीत कुमार, हेड कांस्टेबल यशवीर सिंह और कांस्टेबल रोहित कुमार शामिल रहे।

Previous Post Next Post