ब्यूरो रिपोर्ट रिज़वान अली लखनऊ ✍️
लखनऊ। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के Indira Nagar थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर की गई जानलेवा फायरिंग की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार 05 मार्च 2026 को वादी आकाश चौधरी निवासी दीनदयाल पुरम तकरोही, थाना इंदिरानगर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी कौशर खान उर्फ दिलावर सहित अन्य पांच लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उसके भाई विकास चौधरी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। इस घटना में विकास चौधरी के पैर (जांघ) में गोली लग गई। मामले में थाना इंदिरानगर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
उच्च अधिकारियों के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, सर्विलांस की मदद से प्राप्त जानकारी और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर 05 मार्च की रात करीब 11:15 बजे अभियुक्त मोहम्मद आलम पुत्र मोहम्मद अनवर निवासी हर्ष विहार कॉलोनी तकरोही को जरहरा के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 32 बोर की अवैध पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।
इसके बाद 06 मार्च को पुलिस ने दूसरे अभियुक्त मोहम्मद रेहान पुत्र मोहम्मद सिराज निवासी टीकैतगंज, थाना कुर्सी जनपद बाराबंकी को मानस सिटी स्थित पावर हाउस के पास से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते वादी के भाई पर पिस्टल से जानलेवा फायरिंग की थी। दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
इस कार्रवाई में थाना इंदिरानगर के निरीक्षक अजय नारायण सिंह, उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक तौहीद अहमद, उपनिरीक्षक गौरव कुमार तथा कांस्टेबल शेर बहादुर की टीम शामिल रही।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments