चकबंदी ग्रामों में चौपाल लगाने का रोस्टर जारी, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 23 मार्च।

चकबंदी प्रक्रियाधीन ग्रामों में वादों के समयबद्ध निस्तारण के लिए ग्राम चौपाल आयोजित करने हेतु रोस्टर जारी किया गया है। यह निर्देश चकबंदी निदेशालय के आदेशों एवं समीक्षा बैठक में दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में जारी किए गए हैं।

जारी रोस्टर के अनुसार जनपद के विभिन्न ग्रामों में 27 मार्च 2026 को चौपाल आयोजित की जाएगी। तहसील पुवायां के ग्राम सडिया तथा तहसील जलालाबाद के ग्राम अमिलिया में पंचायत घर पर चौपाल लगाई जाएगी।

निर्देश दिए गए हैं कि चकबंदी अधिकारी एवं सहायक चकबंदी अधिकारी के सहयोग हेतु संबंधित चकबंदीकर्ता एवं चकबंदी लेखपाल सभी आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित तिथि पर उपस्थित रहेंगे। साथ ही, चौपाल से पूर्व गांवों में व्यापक प्रचार-प्रसार भी सुनिश्चित किया जाएगा।

इस पहल का उद्देश्य ग्राम स्तर पर ही विवादों का त्वरित एवं प्रभावी समाधान कराना है, जिससे आमजन को राहत मिल सके।

Previous Post Next Post