कोतवाली पुलिस की कार्रवाई, मारपीट मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻 

शाहजहांपुर, 24 मार्च।

जनपद में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मारपीट और हमले के मामले में प्रकाश में आए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, 23 फरवरी 2026 को कोतवाली थाने में एक दुकान पर हमला, गाली-गलौज और धारदार हथियार से मारपीट करने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में कई नामजद व अज्ञात आरोपी शामिल थे।

इसी क्रम में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अंशुल राठौर उर्फ गोलू (22 वर्ष), निवासी काशीराम कॉलोनी को नए ककरा पुल डैम रोड से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि अभियुक्त ने घटना में प्रयुक्त साक्ष्यों को नष्ट करने का भी प्रयास किया, जिसके चलते उस पर अतिरिक्त धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

Previous Post Next Post