स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर, 23 मार्च 2026।
वीवीआईपी आगमन के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत हनुमत धाम पर प्रस्तावित हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक (नगर), सिटी मजिस्ट्रेट, नगर आयुक्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
इस दौरान अधिकारियों ने हेलीपैड निर्माण हेतु चयनित स्थल की भौगोलिक स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन मार्ग, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन सेवाओं का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए कि वीवीआईपी आगमन के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूर्ण की जाएं और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित किया जाए।
साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
0 Comments