Breaking News

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ ने आज राजधानी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर आयोजित “जनता दर्शन


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव,उत्तर प्रदेश ✍🏻

लखनऊ:कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें और समस्याएं लेकर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का प्रभावी, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि गरीब, कमजोर और जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को विशेष संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता पर हल किया जाए।


सरकार द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए लोगों को सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखने का अवसर मिला, जिससे शासन और जनता के बीच संवाद मजबूत हो रहा है।

Post a Comment

0 Comments