स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश
शाहजहांपुर। जनपद के थाना मदनापुर पुलिस ने दुष्कर्म से संबंधित मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार 7 मार्च 2026 को थाना मदनापुर में एक व्यक्ति ने लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया था कि ग्राम बिरिया फत्तेहपुर निवासी पवन (19) पुत्र नरवीर ने उसकी बहन के साथ गलत काम किया। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी ने मारपीट भी की। जब वादी और उसके परिवार ने इस मामले की शिकायत की तो नरवीर पुत्र शिशुपाल, धर्मपाल पुत्र छत्रपाल और श्यामपाल पुत्र मोहन ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मदनापुर में मुकदमा संख्या 42/26 धारा 64(1), 115(2), 352 व 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था।
सोमवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर मोहनिया मोड़ मदनापुर के पास से आरोपी पवन पुत्र नरवीर निवासी ग्राम बिरिया फत्तेहपुर थाना मदनापुर को करीब 11:45 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मोहित कुमार अधाना, कांस्टेबल वीरेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल बालेश्वर शामिल रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
लखनऊ
0 Comments