Breaking News

चोरियों की बढ़ती घटनाओं से क्षेत्र में दहशत, कार्रवाई न होने का आरोप

 

ब्यूरो रिपोर्ट: सुधीर सिंह कुम्भाणी, सीतापुर ✍️

Sitapur। जनपद के Sakran थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। ग्राम दुगाना निवासी एक परिवार ने आरोप लगाया है कि चोरी की घटना के बावजूद पुलिस द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

पीड़ित इंद्रपाल पुत्र रामजीवन निवासी ग्राम दुगाना ने बताया कि 4 और 5 मार्च की रात उनके घर में आधा दर्जन से अधिक चोरों ने धावा बोल दिया। उस समय परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। चोर घर के अंदर घुसकर कमरे में रखा सामान चोरी कर ले गए।

पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान में एक बोरी उर्द, एक बोरी चावल, एक सोलर प्लेट तथा अन्य घरेलू सामान शामिल है। सुबह जब परिवार के लोगों की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला, जिससे चोरी की जानकारी हुई।

पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने में हिरासत में लिया था, लेकिन किसी कारणवश अगले ही दिन उन्हें छोड़ दिया गया। पीड़ित द्वारा घटना की सूचना तत्काल थाना सकरन पुलिस को दी गई थी, लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई और न ही आरोपियों का पता लगाया जा सका है।

इस घटना से पीड़ित परिवार में नाराजगी और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाती, तो आरोपियों तक पहुंचा जा सकता था।

पीड़ित ने थाना सकरन पुलिस तथा पुलिस अधीक्षक सीतापुर को लिखित तहरीर देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर जल्द कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments