स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
श्री भूतेश्वरनाथ मंदिर श्मशान भूमि मरघट धर्मार्थ ट्रस्ट, अहमदपुर नियाजपुर टिक्कल रेती ने लावारिस एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के शवों के अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में ट्रस्ट की ओर से जिलाधिकारी शाहजहाँपुर को पत्र भेजकर प्रशासन से सहयोग का अनुरोध किया गया है।
ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रमोद कुमार पांडेय उर्फ औघड़ प्रमोद नाथ अघोरी ने बताया कि हाल ही में श्मशान भूमि मरघट पर ट्रस्ट की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संत समाज के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि जिन लावारिस शवों या आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मृतकों का अंतिम संस्कार कराने वाला कोई नहीं होता, उनका अंतिम संस्कार सनातन संस्कृति के अनुसार विधिवत कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार के दौरान प्रयोग होने वाली लकड़ी, पूजन सामग्री सहित अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का पूरा खर्च ट्रस्ट की समिति द्वारा वहन किया जाएगा। ट्रस्ट ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि यदि किसी मरचरी में कोई लावारिस शव आता है और उसका कोई वारिस नहीं मिलता है, तो इसकी सूचना ट्रस्ट को दी जाए।
प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि उनकी समिति मरचरी से लेकर श्मशान भूमि तक शव को लाने और विधिवत अंतिम संस्कार कराने की पूरी जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि इस सामाजिक और धार्मिक कार्य के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता करना ट्रस्ट का उद्देश्य है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments