स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
शाहजहाँपुर।
जनपद में रोजा जंक्शन के निकट गेट संख्या 316/C T-2 के पास ट्रेन दुर्घटना में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
जीआरपी के अनुसार मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो तो तत्काल जीआरपी थाना शाहजहाँपुर को सूचित करें, जिससे मृतक की पहचान कर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
जानकारी देने के लिए जीआरपी शाहजहाँपुर के हेल्पलाइन नंबर 9454404431 और 9457780327 पर संपर्क किया जा सकता है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments