जिला संवाददाता कल्लू उर्फ रजनीश लखनऊ ✍️
लखनऊ। राजधानी के पारा थाना क्षेत्र स्थित अर्श सिटी कॉलोनी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां करंट लगने से एक मासूम बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गढ़ी कनौरा निवासी अखंड तिवारी पुत्र योगेश नारायण तिवारी अपनी बुआ के घर आया था। इसी दौरान बच्चा नीचे सब्जी लेने के लिए रस्सी के सहारे डलिया उतार रहा था।
बताया जा रहा है कि डलिया अचानक 11000 वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन में फंस गई, जिससे बच्चा करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना के तुरंत बाद परिजनों द्वारा उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।
फिलहाल बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments