Breaking News

त्योहारों को लेकर शाहजहाँपुर में सघन चेकिंग, मंदिर परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा

 

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

Shahjahanpur। आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाना सदर बाजार क्षेत्र में पुलिस प्रशासन द्वारा पैदल गश्त और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में थाना सदर बाजार एवं महिला थाना पुलिस बल के साथ की गई।

गश्त के दौरान क्षेत्र स्थित Vishwanath Temple परिसर में विशेष सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और संदिग्ध व्यक्तियों एवं वस्तुओं की गहन चेकिंग की गई।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से संवाद स्थापित करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की। साथ ही लोगों को जागरूक किया गया कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि त्योहारों के दौरान क्षेत्र में निरंतर गश्त और चेकिंग अभियान जारी रखा जाए, जिससे कानून-व्यवस्था पूरी तरह सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनी रहे।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार, महिला थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments