स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
Shahjahanpur। जिलाधिकारी Dharmendra Pratap Singh की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विकास एवं निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम डैशबोर्ड पर खराब श्रेणी में प्रदर्शित इंडिकेटर्स से जुड़े विभागों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं एवं कार्यों में गुणात्मक सुधार लाया जाए और बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि लापरवाही के कारण खराब रैंकिंग वाले विभागीय अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने फ्लैगशिप परियोजनाओं की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से आंकड़ेवार जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के अनुरूप कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें, ताकि जनपद की रैंकिंग बेहतर बनी रहे।
बैठक में निर्माणाधीन परियोजनाओं की अद्यतन स्थिति, गुणवत्ता और प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न किया जाए और सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए।
इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments