शाहजहाँपुर, 31 मार्च 2026। जनपद के थाना पुवायाँ क्षेत्र में घर निर्माण के लिए रखे सरिया की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने जनसहयोग से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसके कब्जे से चोरी किया गया सरिया भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी पुष्पेन्द्र सिंह ने सूचना दी थी कि उनके निर्माणाधीन प्लॉट के पास रखी सरिया चोरी की जा रही है। सूचना पर वादी और स्थानीय लोगों की मदद से मौके पर ही एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम आलोक वर्मा उर्फ अरविन्द निवासी ग्राम टकेली थाना पुवायाँ बताया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया सरिया बरामद कर उसे हिरासत में ले लिया।
इस संबंध में थाना पुवायाँ पर मुकदमा संख्या 193/2026 धारा 303(2) व 317(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
बरामदगी में कुल 34 सरिया (06 सरिया लगभग 3 फीट तथा 28 सरिया लगभग 2 फीट लंबाई) शामिल हैं।
गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक अमित कुमार, हेड कांस्टेबल मनोज कुमार तथा स्थानीय जनसहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं जनसहभागिता के बेहतर उदाहरण के रूप में देखा जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments