स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
गोरखपुर। जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित "जनता दर्शन" कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसमस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता आम जनता को समयबद्ध न्याय और राहत प्रदान करना है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
"जनता दर्शन" कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश सरकार आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सुशासन की दिशा में लगातार प्रयासरत है।
0 Comments