ब्यूरो चीफ तशरीफ़ अली मेरठ ✍️
मेरठ। माछरा क्षेत्र के पी.एम.श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय नंगली किठौर में सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं मीना मंच मेला कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान श्रीमती ब्रजबाला ने की, जबकि संचालन शादाब अली द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने पर पूरे वर्ष की मेहनत के बाद विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत मीना नाटक सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया, जिसकी अभिभावकों और अतिथियों ने सराहना की।
प्रधानाध्यापक ताजुल मलूक ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए आईसीटी लैब, स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। ग्राम प्रधान श्रीमती ब्रजबाला ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए अभिभावकों को बच्चों के नामांकन हेतु प्रेरित किया।
विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कक्षा 1 की आराध्या, कक्षा 2 की उजेफा, कक्षा 3 की सुरभि, कक्षा 4 की परी, कक्षा 5 की इफरा, कक्षा 6 की महक, कक्षा 7 की इशिका तथा कक्षा 8 की अमरीन शामिल रहीं। सभी मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अतिया मोहम्मदी, रेणु चौधरी, रेखा, दिया, पिंकी, श्रीमती अरुणा, नीलम सिंह एवं मुलकिराज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0 Comments