स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 27 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इस बदलाव के तहत 13 जिलों के पुलिस कप्तानों को भी बदला गया है, जिससे पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर नई तैनातियां की गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार चंद्रप्रकाश को आईजी सुरक्षा बनाया गया है, जबकि राजेश द्विवेदी को सेनानायक पीएसी अलीगढ़ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रबल प्रताप सिंह को एसपी क्राइम मुख्यालय नियुक्त किया गया है।
इसी क्रम में विद्या सागर मिश्रा को सेनानायक पीएसी सीतापुर, राजेश कुमार द्वितीय को सेनानायक पीएसी मेरठ और आदित्य लांग्हे को एसपी फिरोजाबाद बनाया गया है। ईला मारन को एसएसपी एटा, डॉ. दुर्गेश कुमार को सेनानायक एसएसएफ अयोध्या तथा रामनयन सिंह को सेनानायक पीएसी नोएडा नियुक्त किया गया है।
सौरभ दीक्षित को एसपी शाहजहांपुर, सोमेंद्र मीणा को एसपी रामपुर तथा डॉ. दीक्षा शर्मा को डीसीपी लखनऊ कमिश्नरेट बनाया गया है। निपुण अग्रवाल को सेनानायक पीएसी मुरादाबाद और विश्वजीत श्रीवास्तव को एसपी बहराइच की जिम्मेदारी दी गई है।
इसके अलावा लाखन सिंह यादव को एसपी अमरोहा, विनय सिंह को एसपी जालौन, शशांक सिंह को एसपी महोबा, शक्ति मोहन अवस्थी को एसपी महराजगंज और आकाश पटेल को एसपी चंदौली नियुक्त किया गया है।
सत्य नारायण प्रजापति को एसपी कौशांबी, मृगांक शेखर पाठक को एसपी हमीरपुर, आदित्य बंसल को एसपी सिटी अलीगढ़ और अमृत जैन को एसपी सिटी मुजफ्फरनगर बनाया गया है।
सरकार के इस फैसले को कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0 Comments