स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव उत्तरप्रदेश ✍🏻
थाना बण्डा, जनपद शाहजहाँपुर
दिनांक 24.03.2026
“थाना बण्डा पुलिस टीम द्वारा ‘मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण)’ के तहत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलम्बन की दिशा में किया गया सराहनीय कार्य।”
उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन हेतु संचालित महत्वाकांक्षी योजना मिशन शक्ति (फेज-5.0) के अंतर्गत, श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बण्डा के नेतृत्व में दिनांक 24.03.2026 को थाना बण्डा पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।
डायल 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोहद्दीनपुर, थाना बण्डा क्षेत्र में एक परिवार अपनी नाबालिग बेटी का विवाह कर रहा है। सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मिशन शक्ति टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता के परिवार से वार्ता की।
परिवार द्वारा आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए विवाह की बात कही गई, जिस पर टीम द्वारा पीड़िता एवं उसके परिवार को महिला सुरक्षा केंद्र लाकर विस्तृत काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के उपरांत परिवार ने बालिग होने तक विवाह न करने की सहमति प्रदान की।
इसके पश्चात पीड़िता एवं उसके परिजनों को आवश्यक हिदायत देकर सकुशल रवाना किया गया। इस कार्रवाई के बाद परिवार ने संतोष व्यक्त किया तथा क्षेत्रीय जनता द्वारा पुलिस की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।
यह कार्रवाई मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन को सुदृढ़ करने की दिशा में एक प्रेरणादायक उदाहरण है।
मिशन शक्ति टीम:
0 Comments