स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
बहराइच। जनपद बहराइच में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 118 हितग्राहियों को ₹21.55 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण किया। साथ ही 136 परिवारों को मुख्यमंत्री आवास, शौचालय एवं आवास निर्माण हेतु भूमि के पट्टे भी वितरित किए गए।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाएं जन-जन तक पहुंच रही हैं और बिना किसी भेदभाव के पात्र लोगों को उनका अधिकार दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में “जनता की सरकार” है, जहां हर जरूरतमंद को सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन देने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने मंच से कहा कि जब माताओं को राहत सामग्री के चेक प्रदान किए जा रहे थे, तब वह दृश्य अत्यंत भावुक करने वाला था। यह इस बात का प्रमाण है कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।
0 Comments